Homeझारखंडरांची के साइबर सेल ने ठगी के पीड़ितों को लौटाए इतने रुपये

रांची के साइबर सेल ने ठगी के पीड़ितों को लौटाए इतने रुपये

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर अपराध थाने में मार्च 2022 से अबतक 22,924 मामले दर्ज हुए हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपये फ्रीज किये गये। फरवरी से लेकर अब तक पिछले तीन महीने में साइबर अपराध थाने में साइबर ठगी से संबंधित 18 कांडों में पीड़ितों को पैसा रिफंड कराया गया। साइबर सेल की टीम ने साइबर ठगी के एक करोड़ एक लाख 80 हजार 791 रुपये पीड़ितों को रिफंड कराया। सीआईडी के साइबर अपराध थाना की डीएसपी नेहा बाला ने बुधवार को बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर आप साइबर अपराध की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रिपोर्ट किये जाने पर साइबर थाना ठगी से संबंधित बैंक खाता और ट्रांजैक्शन को ब्लॉक करता है।

डीएसपी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर ठगी की रिपोर्टिंग के लिए नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल की शुरुआत की है। इसके तहत डिजिटल बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यूपीआई के इस्तेमाल से होने वाली साइबर ठगी की त्वरित रिपोर्टिंग के लिए सिटिजन फाइनेंशियल फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम विकसित की गयी है। इस पर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments