Homeखेलराज्य क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप : फिरोजाबाद के मोनू और कौशाम्बी की सुनीता...

राज्य क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप : फिरोजाबाद के मोनू और कौशाम्बी की सुनीता ने जीता स्वर्ण

लखनऊ : लामार्टिनियर कॉलेज के ग्राउंड पर रविवार को 59वीं उत्तर प्रदेश राज्य क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने जमकर पसीने बहाये। इसमें आयोजित पुरुष व महिला 10 किमी.रेस में क्रमश: यूपी पुलिस के पंकज कुमार व ममता पाल ने सबको पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंडर -20 बालिका वर्ग में कौशाम्बी की सुनीता ने स्वर्ण जीता।

पुरुष वर्ग बालक अंडर-20 (8 किमी.) में फिरोजाबाद के मोनू कुमार ने 25:07.00 के समय के साथ स्वर्ण, बुलंदशहर के जैनू कुमार ने 25:10.00 के समय के साथ रजत व वाराणसी के आकाश पटेल ने 25:18.00 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। बालक अंडर-18 (6 किमी.) में मथुरा के भीखू ने 18:59.00 के समय के साथ स्वर्ण, गाजीपुर के अभिषेक कुमार ने 19:09.00 के समय के साथ रजत व आगरा के धीरज कुमार ने 19:28.00 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित स्पर्धाओं में पुरुष 10 किमी. में पंकज कुमार ने 31:13.00 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। । वाराणसी के रिंकू सिंह 31:14.00 के समय के साथ दूसरे व आगरा के मनीष राजपूत 31:25.00 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिला 10 किमी. में यूपी पुलिस की ममता पाल 35:28.00 के समय के साथ पहले, वाराणसी की रीमा पटेल 35:56.00 के समय के साथ दूसरे व यूपी पुलिस की नीतू कुमारी 36:11.00 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

बालक अंडर-16 (2 किमी.) में प्रयागराज के छोटकू सेन ने 6:04.00 के समय के साथ स्वर्ण, चंदौली के दीपक पटेल ने 6:05.00 के समय के साथ रजत व बुलंदशहर के सुनील कुमार ने 6:06.00 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। बालिका अंडर-20 (6 किमी.) में कौशांबी की सुनीता देवी ने 22:50.00 के समय के साथ स्वर्ण, लखनऊ की प्रतीक्षा यादव नें 23:44.00 के समय के साथ रजत व चंदौली की प्रतिमा वर्मा ने 24:09.00 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

बालिका अंडर-18 (4 किमी.) में अलीगढ़ की अंशू ने 14:54.00 के समय के साथ स्वर्ण, प्रतापगढ़ की शिवानी साहू ने 15:06.00 के समय के साथ रजत व लखनऊ की प्रतिज्ञा पन्ना ने 15:25.00 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। बालिका अंडर-16 (2 किमी.) में कुशीनगर की सरिता कुमारी ने 7:24.00 के समय के साथ स्वर्ण, हापुड़ की वंशिका ने 7:48.00 के समय के साथ रजत व लखनऊ की रचना मौर्या ने 7:49.00 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस व स्पोर्ट्स कॉलेज सहित 55 जिलों की जिला यूनिट के लगभग 850 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसके आधार पर चयनित उत्तर प्रदेश की टीम 12 जनवरी 2025 को मेरठ में होने वाली 59वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments