Homeझारखंडनर्तकी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नर्तकी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पलामू : जिले के हुसैनाबाद के हरिहर चौक स्थित नर्तकी मुहल्ला के समीप रविवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने नर्तकी पूजा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी देवरी रोड गैस गोदाम के समीप मौजूद थीं। अपराधियों ने महिला के सिर में गोली मारी और छतरपुर रोड की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पूजा को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने जपला-दंगवार रोड को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब और थाना प्रभारी संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए सड़कों पर चेकनाका लगाकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान हो सके।

पूजा कुमारी की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूजा कुमारी के हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहराई से जांच कर रही है। वहीं, घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments