Homeअन्तर्राष्ट्रीयपश्चिम बंगाल में संदिग्ध कश्मीरी आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में संदिग्ध कश्मीरी आतंकी गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना। जम्मू कश्मीर एसटीएफ और बंगाल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग अस्पताल मोड़ इलाके से शनिवार रात काे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार किया है।रविवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम जावेद मुंशी है और वह मूल रूप से कश्मीर के श्रीनगर का निवासी है। आरोप है कि वह आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का सदस्य है। जावेद कैनिंग अस्पताल मोड़ इलाके में अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जावेद से पूछताछ की जा रही है। विस्तृत विवरण इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments