Homeझारखंडराज्य में बारिश और कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

राज्य में बारिश और कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

रांची : राज्य में 28 और 29 दिसंबर को राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा, जिससे बारिश होगी। साथ ही 29 दिसंबर को बारिश के बाद से कोहरा छाया रहेगा। बादल के हटते ही राज्य में कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला, रांची, सिमडेगा और खूंटी जिलोंं में हल्के दर्जे की जबकि 29 दिसंबर को रांची, गुमला, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। राजधानी रांची सहित राज्य में शुक्रवार को सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, एक और दो जनवरी को राज्य में कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा, जिससे दो दिन लगातार बारिश होगी। उन्होंने बताया कि संथाल के अलावा कुछ जिलों को छोड़कर बाकी जगहों पर बारिश होगी। साथ ही 30 दिसंबर को बारिश थमते ही उत्तर से आने वाली हवाओं की वजह से कुहासा का असर रहेगा और ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेंटीग्रेड धनबाद में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर कोहरा भी दर्ज किया गया और मौसम शुष्क रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments