Homeझारखंडस्वास्थ्य मंत्री इरफान ने रिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने रिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को रिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में कई कमरे बंद और मशीनें बेकार पड़ी पाईं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए इन कमरों को खोलने और मशीनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा कि अस्पताल में कई जगह फर्श टूटे हुए हैं और मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं हैं। इसपर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री ने रिम्स में सुधार के लिए कई कदम उठाने का आदेश दिया है। पुराने उपकरणों को बदला जाएगा। इमरजेंसी में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी और सेंट्रल लैब को जल्द शुरू किया जाएगा।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अजय सिंह ने बताया कि रिम्स में इमरजेंसी में केवल 40 बेड हैं, जिन्हें बढ़ाकर 80 किया जाएगा। यह काम अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। रिम्स निदेशक ने माना कि अस्पताल में बेड की कमी है और मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि वे मंत्री के निर्देशों का पालन करेंगे और अस्पताल में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही कहा कि इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने का निर्देश मंत्री ने दिया है। इंडोर का भी मंत्री ने राउंड किया और दवाओं के बारे में पूछताछ की। इलाज और दवाओं से मंत्री संतुष्ट थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments