Homeबिहारबिहार के खगड़िया में रील बनाने के चक्कर में छह डूबे, चार...

बिहार के खगड़िया में रील बनाने के चक्कर में छह डूबे, चार लापता, दो ने बचा ली जान

पटना : बिहार के खगड़िया में शनिवार को रील बनाने के चक्कर में छह युवक-युवतियां डूब गए, जिसमें चार अभी तक लापता हैं। बाल-बाल बचे एक युवक और एक युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अगुवानी गंगा घाट की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे चारों लड़कों को तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कुछ लड़के-लड़कियां अगुवानी घाट पर रील बनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पांच युवक और एक युवती गंगा में डूब गए। एक युवक और एक युवती तो किसी तरह से जान बचाकर गंगा से बाहर चले आए लेकिन चार लड़के गंगा के गहरे पानी में चले गए। लापता लड़कों में मुकेश चौधरी, राजन कुमार, आदित्य कुमार और श्याम कुमार हैं। मौके पर परबता के सीओ और थानाध्यक्ष कैंप कर रहे हैं। घटना के बाद लड़कों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments