Homeअन्तर्राष्ट्रीयमहाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

महाकुंभ नगर : महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में रविवार को शाम सवा चार बजे के करीब रेलवे पुल के नीचे बने एक शिविर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से कई टेंट जल गए हैं। आग बुझाने के लिए अग्निशमन के दस्ते की कई दर्जन गाड़ियां लगी हुई हैं। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान जारी हुआ है। शिविर के आसपास के लोगों कहना है कि मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में पुल नम्बर 13 के पास पहले एक टेंट में आग लग गई, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग फैल गई। अग्नि शमन दस्ते के वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण दारागंज से उस पार जाने वाले पुल पर आवागमन रोक दिया गया था। इस वजह से दारागंज चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments