Homeराष्ट्रीयअमेरिका ने निर्वासित किए जाने वाले 14 लाख लोगों से अधिक का...

अमेरिका ने निर्वासित किए जाने वाले 14 लाख लोगों से अधिक का आंकड़ा किया सार्वजनिक 

काठमांडू : अमेरिकी सरकार ने वहां रह रहे अवैध प्रवासियों की एक सूची प्रकाशित की है जिनको जल्द ही डिपोर्ट किया जाना है। इस नई सूची में अफ्रीकी देशों के नागरिकों की संख्या सर्वाधिक है जबकि चीन और भारत के नागरिकों की संख्या भी हजारों में है।

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से बुधवार को डिपोर्ट किए जाने वाले विदेशी नागरिकों की एक सूची प्रकाशित की गयी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध विदेशी नागरिकों को वापस भेजने की नीति के तहत अमेरिकी प्रशासन ने इस सूची को सार्वजनिक किया है।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक अब तक विभिन्न देशों से कुल 14,45,549 प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किए जाने की तैयारी है। इस सूची के मुताबिक सबसे अधिक संख्या होंडुरास, ग्वाटेमाला, मेक्सिको और अल सल्वाडोर के नागरिकों की है जो अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर वहां रह रहे हैं। इनमें होंडुरास के 2,61,651, ग्वाटेमाला के 2,53,413, मेक्सिको के 2,52,044 और अल सल्वाडोर के 203,822 नागरिक हैं। इसके अतिरिक्त 37,908 चीनी नागरिक और 17,940 भारतीय नागरिकों का भी निर्वासन किए जाने की जानकारी दी गई है। इसमें 1,365 नेपाली नागरिक भी निर्वासन सूची में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments