Homeराष्ट्रीयसऊदी अरब में नौ भारतीयों की सड़क हादसे में मौत

सऊदी अरब में नौ भारतीयों की सड़क हादसे में मौत

नई दिल्ली : सऊदी अरब में सड़क हादसे में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। हादसा सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र के जिज़ान के निकट हुआ।

हादसे पर दुख जताते हुए जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि जेद्दा में भारत का वाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों एवं परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस मामले के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी भारतीय महावाणिज्य दूतावास में बातचीत हुई है। दूतावास पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments