Homeक्राइममुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित था बदमाश

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने मंगलवार को बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना शिकोहाबाद प्रभारी अनुज कुमार को सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश भूडा नहर पटरी के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान शाहरुख उर्फ सारुख पुत्र यूनुस उर्फ अमीन निवासी बड़ा हार (कल्हौर), थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। वह थाना शिकोहाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments