Homeबिहारनमाज अदा कर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नमाज अदा कर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पूर्वी चंपारण : जिले के रामगढवा थाना क्षेत्र में तरावीह की नमाज अदा कर लौट रहे व्यक्ति के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना रविवार की रात रामगढ़वा थाना के बैरिया पंचायत के आर्यानगर की है। जहां बदमाशों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय शेख नुरेन के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रामगढ़वा थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगो के मुताबिक रविवार रात 9.30 बजे के आसपास बदमाशों ने शेख नुरेन के सीने में गोली मारी और घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही भाग निकले। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। गोली लगते ही शेख नुरेन जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया को बताया कि घटना को लेकर रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। प्रथम दृष्टया आपसी दुश्मनी में घटना की बात सामने आ रही है। घटना में दो अपराधी शामिल हैं।पुलिस इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments