Homeझारखंडरांचीझारखंड के लगभग सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

झारखंड के लगभग सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

रांची। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून को भी कहीं – कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका में 37.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रांची नामकुम में दर्ज किया गया। झारखंड के लगभग सभी स्थानों में 24 जून से हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग ने दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments