Homeझारखंडसंजय सेठ को धमकी देने वाला गिरफ्तार

संजय सेठ को धमकी देने वाला गिरफ्तार

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। धमकी मिलने के बाद संजय सेठ ने तत्काल रांची और दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गई और डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले आरोपित को धनबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपित नशे की हालत में अक्सर किसी न किसी को फोन पर धमकी देता रहता था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नित्यानंद पाल बताया गया है। एक वरीय अधिकारी ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने नशे की हालत में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने संजय सेठ से कहा था कि उसने कई लोगों की हत्या की है और अब मंत्री की बारी है। इसके बाद धमकी देने वाले ने एक मैसेज भी भेजा, जिसमें लिखा था आप पर गोली चलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments