Homeझारखंडमौसम साफ होते ही झारखंड में 04 डिग्री गिरा तापमान

मौसम साफ होते ही झारखंड में 04 डिग्री गिरा तापमान

रांची। रांची में रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं सोमवार को यह गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री से गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में भी रविवार के 11.6 डिग्री के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई इस गिरावट से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के अनुसार, 5 जनवरी को राज्य के उत्तरी, मध्यवर्ती और पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा। इसे देखते हुए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया था। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा 6 जनवरी को राज्य के पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार को मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई इस अचानक गिरावट के कारण एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं खुले इलाकों में सर्द हवाओं का असर भी महसूस किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments