Homeअन्तर्राष्ट्रीयअशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता नियुक्त

अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता नियुक्त

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त करने का अनुरोध करते हुए कहा गया है कि राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के कोटे से बोलने का समय आवंटित न किया जाए। अशोक मित्तल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी है। मित्तल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं, जिनमें से 07 पंजाब और 03 दिल्ली के हैं। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने गुरुवार को राज्यसभा में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता चुना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments