Homeझारखंडरांचीभाजपा ने रिम्स में अव्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार  को घेरा

भाजपा ने रिम्स में अव्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार  को घेरा

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने राज्य की चिकित्सा व्यवस्था के मुद्दे पर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार रिम्स पार्ट-2 की नींव रखने की बात कर रही है जबकि रिम्स की मौजूदा स्थिति दिन-प्रतिदिन और भी बदतर होती जा रही है।

महतो ने कहा कि राज्य सरकार को पहले रिम्स की वर्तमान व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना चाहिए, न कि नया प्रोजेक्ट सब्जबाग दिखाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में कुव्यवस्था मुंह मोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिम्स की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। रिम्स में न दवाइयां और न ही बेड मिल पा रहे हैं। कई जांच मशीनें खराब पड़ी हैं। महतो ने रिम्स में हाल में हुई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यह घटना यह साबित करती है कि रिम्स में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

महतो ने यह भी कहा कि रिम्स में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन भी समय पर नहीं मिल पाता, जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों की स्थिति और भी खराब हो रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता में बैठे कुछ नेताओं ने निजी डाइग्नोस्टिक कंपनियां बना रखी हैं और उनका उद्देश्य रिम्स में अपने उत्पादों की आपूर्ति करना है। साथ ही सवाल किया कि क्या यह भ्रष्टाचार का खेल नहीं है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments