Homeझारखंडभाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का प्रसारण

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का प्रसारण

रांची : प्रदेश भाजपा के द्वारा आज राज्य के बूथों पर मन की बात के 128वें एपिसोड कार्यक्रम को सुना गया जिसमें आम जनता के साथ पार्टी के पदाधिकारी, हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका में मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने अपने पैतृक गांव कुचु ओरमांझी में जबकि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांड ने कहा कि हर बार की तरह मन की बात का 128 वाँ एपिसोड भी अद्भुत जानकारियों ,प्रेरणाओं से परिपूर्ण रहा। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं और जनता को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि आज के एपिसोड में भारत के उत्तर से दक्षिण,पूरब से पश्चिम सभी भूभाग की विशेषताओं की ज्ञानवर्धक चर्चा हुई। कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, प्रतिभावान युवाओं उपलब्धियां, खेल खिलाड़ियों की उपलब्धियां,श्री राम मंदिर पर धर्म ध्वजा आरोहण, काशी के तमिल संगम ,जैसे सनातन संस्कृति की चर्चा हुई। कहा कि त्योहारों में वोकल फॉर लोकल के प्रचार प्रसार ने आत्म निर्भर भारत को मजबूती प्रदान की है। कहा कि विदेशी मेहमानों को भारत के सांस्कृतिक विरासत से जुड़े उपहार देकर प्रधानमंत्री जी ने सांस्कृतिक विरासत को विश्व में महिमा मंडित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments