HomeE-PaperMGCU के 5 एमबीए छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट, श्रीराम फाइनेंस और बेंगलुरु...

MGCU के 5 एमबीए छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट, श्रीराम फाइनेंस और बेंगलुरु की कंपनी में चयन

मोतिहारी
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के प्रबंधन विज्ञान विभाग के लिए गर्व का पल। एमबीए सत्र 2024–26 के 5 छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।
इस कैंपस सलेक्शन में
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी ने आयुष कुमार, रितेश कुमार सोनू, विशाल कुमार सिंह एवं उत्तम कुमार का चयन किया है।
जबकि तिरुपति स्कैफोल्डिंग एंड शटरिंग, बेंगलुरु में रौशन कुमार का चयन हुआ है।

चयनित छात्रों को प्रबंधन, विपणन और व्यवसाय विकास से जुड़े दायित्व सौंपे जाएंगे। उन्हें आकर्षक वेतन पैकेज के साथ करियर विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्हें विश्वास है कि छात्र अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

प्रबंधन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सपना सुगंधा ने कहा कि यह सफलता विभाग की विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा और सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दिखाती है। प्रो. सरोज रंजन, डॉ. शिवेन्द्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कमलेश कुमार और डॉ. राजीव रंजन चौबे ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी है।

चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यहां मिले ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव ने उन्हें कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों के लिए तैयार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments