Homeअन्तर्राष्ट्रीयनैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी,12 लोग घायल

नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी,12 लोग घायल

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में घूमने आए उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, उप्र के अयोध्या एवं सुल्तानपुर के 12 लोग नैनीताल घूमने के लिए आए थे। वापस लौटते वक्त नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दो गांव के पास उनकी कार संख्या यूपी 42 एयू 4444 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 12 लोग सवार थे। सभी घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं सूचना मिलते ही ज्योलिकोट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments