Homeझारखंडराजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में छाए बादल

राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में छाए बादल

रांची। नौ और दस मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार नौ मार्च को जिन जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है उनमें हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है। वहीं 10 मार्च को जिन जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है उनमें बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है। पिछले 24 घंटे को दोनों राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.7 डिग्री और सबसे कम तापमान 16.2 डिग्री गुमला में रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को बादल छाए रहे। बादल छाने से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं दोपहर में बादल के कारण धूप में तपिश महसूस नहीं हुई। यह जानकारी शनिवार को मौसम विभाग ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments