Homeझारखंडझारखंड में उत्तर पश्चिमी हवाओं से फिर लौटी ठंड  

झारखंड में उत्तर पश्चिमी हवाओं से फिर लौटी ठंड  

रांची : राज्य भर में उत्तर उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंड फिर से लौट आई है। इन हवाओं के चलने से जहां रात में कनकनी बढ़ गई है। वहीं दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। गुरुवार की तुलना में शक्रवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड कम होने से लोग गर्म कपडे़ रखने की तैयारी में थे, लेकिन ठंड बढने से लोगों को गर्म कपड़ाें की फिर जरूरत महसूस होने लगी। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

उल्लेनखनीय है कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार चढाव होने की बात कही है। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर में 32.2 और 12 डिग्री, डालटेनगंज में 29.6 और 9.3 डिग्री, बोकारो में 31.1 और 10.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments