Homeझारखंडकर्ज में डूबे व्यवसाई ने दुकान में लगाई फांसी

कर्ज में डूबे व्यवसाई ने दुकान में लगाई फांसी

डेढ़ महीने से बंद कर रखी थी दुकान, सूदखोर लगातार कर रहे थे परेशान

रामगढ़ : जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक जैन नामक व्यापारी के रूप में हुई है। वह थाना क्षेत्र के पुराने अशोक सिनेमा के पीछे रउता जाने वाले रास्ते पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके ऊपर कर्ज इतना अधिक हो गया था कि वह उसे चुका नहीं पा रहा था, जिसकी वजह से वह लगातार तनाव में भी रह रहा था। उसने अपनी दुकान में ही फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दी है। पुलिस को जैसे ही इस बात की खबर लगी, घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

कुजू ओपी प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। मृतक अशोक जैन ने एक सुसाइड नोट भी वहां छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है। साथ ही सूदखोरों की वजह से अपनी जान देने की बात भी कही है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments