Homeबिहारनीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, सम्राट चौधरी बने...

नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री

पटना। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह पहला मौका है जब गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री की बजाय उप मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। नई गठबंधन सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोम) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से शामिल मंत्रियों को भी उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। विभागों के बंटवारे में सहयोगी दलों की हिस्सेदारी और अनुभव को ध्यान में रखा गया है, ताकि प्रशासनिक कामकाज को गति दी जा सके। विभागों के बंटवारे के साथ ही नई सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग आवंटन में सहयोगी दलों की हिस्सेदारी और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन साधने की कोशिश की गई है। मंत्री और उन्हें मिले विभाग भाजपा से शामिल मंत्री सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)- गृह विभाग विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)- राजस्व एवं भूमि विभाग मंगल पांडेय – स्वास्थ्य एवं विधि विभाग डॉ. दिलीप जायसवाल – उद्योग विभाग नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग रामकृपाल यादव – कृषि विभाग संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा विभाग सुरेंद्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लखेंद्र कुमार रोशन – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग श्रेयसी सिंह – सूचना एवं खेल विभाग प्रमोद कुमार (चंद्रवंशी ) – सहकारिता, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जदयू (जदयू) से शामिल मंत्री विजय चौधरी – जल संशाधन और भवन निर्माण विभाग विजेंद्र प्रसाद यादव – ऊर्जा मंत्री श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास मंत्रालय अशोक चौधरी -ग्रामीण कार्य मंत्रालय लेसी सिंह -खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय मदन साहनी – समाज कल्याण मंत्रालय मोहम्मद जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सुनील कुमार -शिक्षा मंत्रालय हम से शामिल मंत्री संतोष कुमार सुमन – लघु जल संसाधन विभाग लोजपा (राम विलास) से शामिल मंत्री संजय कुमार – गन्ना उद्योग विभाग संजय सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग राष्ट्रीय लोक मोर्चा से शामिल मंत्री दीपक प्रकाश – पंचायती राज विभाग–

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments