Homeझारखंडजेएमएम विधायक सोमेश सोरेन ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ

जेएमएम विधायक सोमेश सोरेन ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ

रांची । घाटशिला उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर जेएमएम के वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी सहित बड़ी संख्या में घाटशिला से आए समर्थक भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि हाल में हुए घाटशिला उपचुनाव कठिन और जटिल दोनों था, लेकिन जनता का विश्वास और समर्थन सोमेश चंद्र सोरेन को मिला। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक को बधाई देते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन में उनकी सफलता की कामना करता हूं। जनता और नेतृत्व के प्रति जताया आभार मीडिया से बातचीत में सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा— “इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, राज्य सरकार के मंत्रियों और महागठबंधन के सभी नेताओं को देता हूं।” उन्होंने अपने दिवंगत पिता, पूर्व विधायक रामदास सोरेन को याद करते हुए कहा कि वे उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास करेंगे। सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा— “घाटशिला में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवा एवं ग्रामीण विकास के मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम करूंगा।” शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर पूरी विधानसभा परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने जीत पर खुशी व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments