Homeझारखंडसमाहरणालय परिसर में उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने फहराया तिरंगा

समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने फहराया तिरंगा

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

वीर शहीदों के बलिदान को याद रखने का आह्वान

उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए। उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के उत्थान के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments