Homeझारखंडझारखंड में शीतलहर और घने कुहासे का डबल अटैक, मौसम विभाग ने...

झारखंड में शीतलहर और घने कुहासे का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बादल छाने और मध्यम दर्जे की पछुआ हवाओं ने फिर से कनकनी बढा दी है। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि राज्य में उत्तर-पश्चिमी और उत्तर मध्यवर्ती जिलों में शुक्रवार को भी कुहासा छाया रहेगा।

इसे लेकर विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। बादल छाने से रांची सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में मामूली बढोत्‍तरी दर्ज की गई है।

विभाग ने जिन जिलों के कुहासे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है उनमें गढवा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबा, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर शामिल है।

इधर, झारखंड के विभिन्न जिलों पुन: पछुआ हवाओं के प्रवेश करने से राज्य में कडाके की ठंड पडने लगी है।

गुरुवार को रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ, पलामू, गढवा और चतरा जिले में दिनभर बादल छाया रहा और मध्यम दर्जे की ठंडी हवाएं चलीं। इससे वातावरण में भारी कनकनी महसूस की गई। लोग धूप सेकने के लिए अपने घर के आसपास और खुले मैदान में बैठे दिखे, लेकिन धूप में तल्खी महसूस नहीं हुई। कई लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग जलाकर शरीर को गर्म किया।

वहीं ठंड बढने से वृद्ध और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 27 डिग्री और सबसे कम तापमान रांची में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं,गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, जमशेदपुर में 25.6 और 12.8 डिग्री, डालटेनगंज में 26.2 और 8.1 डिग्री, बोकारो में 23.2 और 9.5 डिग्री, चाईबासा में 27 डिग्री और 11 डिग्री, खूंटी में 25.4 और 7.5 डिग्री, लोहरदगा में 21.9 और 6.8 डिग्री, लातेहार में 18.6 और 7.7 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments