Homeझारखंडदिनदहाड़े गोली मारकर किसान की हत्या

दिनदहाड़े गोली मारकर किसान की हत्या

पलामू : पलामू जिले के हैदरनगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक अपराधी ने बहेरवाखांड निवासी किसान इमामुद्दीन अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपराधियों ने चार गोली मारी और पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग की तरफ फरार हो गए।

तत्काल घायल इमामुद्दीन अंसारी को प्राथमिक स्वास्थ्य हैदरनगर में पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिस समय गोली चली उस समय इमामुद्दीन के साथ उनके गांव के मोहम्मद अब्बास भी थे।

अब्बास के अनुसार इमामुद्दीन अंसारी घर से बाजार आए थे। चौक बाजार की ओर से दोनों रेलवे गुमटी की ओर आ रहे थे। जगदंबा कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति चौक बाजार की ओर से आया, उसने इमामुद्दीन को बोला कि बहुत हीरो बनते हो, बॉस बनते हो बोलकर तड़ तड़ गोली चला दी। इमामुद्दीन अंसारी वहीं गिर गये। तत्काल ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर पहुंचाया और हैदरनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

रेलवे फाटक बंद रहने की वजह पुलिस अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसआई विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। अपराधी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक इमामुद्दीन के गांव के लोगों ने बताया कि इमामुद्दीन अंसारी पांच साल पहले तक अन्य राज्यों में प्लांट में मजदूरी करते थे। अब उनके पुत्र बाहर काम करते हैं। इमामुद्दीन पांच वर्ष से घर पर ही रहते थे। लोगों ने बताया कि उनका किसी के साथ कोई विवाद की जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments