Homeक्राइमजमीन विवाद में किसान की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

जमीन विवाद में किसान की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

रांची। रांची जिले के तमाड़ थाना पुलिस ने जमीन विवाद में किसान की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद की है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुईला महतो के रूप में हुई है। 24 जून को तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में किसान गोविंद महतो की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि गोविंद महतो और कुईला महतो के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े होते थे।

खेत में दाउली से किया हमला

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन गोविंद महतो खेत में बीज बोने के बाद पेड़ की छांव में बैठा था। तभी कुईला महतो पीछे से पहुंचा और लोहे की दाउली से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोविंद महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

मृतक के पिता रामायण महतो की लिखित शिकायत पर 26 जून को तमाड़ थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई।

इस मामले की जांच में तमाड़ थाना के गणेश चौड़े, निमाई सोरेन तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments