Homeबिहारआकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, कई घायल

आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, कई घायल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसे चौथम और बेलदौर प्रखंड में हुए।

पुलिस के अनुसार, पौरा थाना क्षेत्र के कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के पास खेत में काम कर रहे लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 62 वर्षीय विद्यानंद यादव, उनके 26 वर्षीय पुत्र आशुतोष यादव और 10 वर्षीय पौत्र अंकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विमल यादव और सुशील कुमार सहित चार लोग घायल हो गए।

घायलों में दो का उपचार चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

एक अन्य घटना बेलदौर प्रखंड के लबघड़िया गांव में हुई, जहां एक ही परिवार के पांच लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में 35 वर्षीय जवाहर शर्मा की मौत हो गई, जबकि शंभू शर्मा, बेलो शर्मा, रुक्मणी देवी और रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। रेखा देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इसके अलावा बलैठा पंचायत के नागपुर गांव में 18 वर्षीय मणि लाल कुमार की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

प्रशासन ने सभी मृतकों के परिजनों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थलों पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments