Homeझारखंडपूर्व सांसद कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती

पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती

रांची। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्मभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़िया मुंडा को पूर्व में भी सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जांच में निमोनिया के लक्षण पाए गए थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता फिलहाल स्वस्थ हैं और बातचीत कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार कड़िया मुंडा को ठंड लगने के कारण सांस लेने में परेशानी हुई थी। फिलहाल उन्हें आईसीयू में पर्यवेक्षण में रखा गया है।

कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दिल्ली तक पहुंची, जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन कर उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने कड़िया मुंडा से भी बातचीत की और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

कड़िया मुंडा के पुत्र अमर मुंडा ने बताया कि गुरुवार सुबह ठंड बढ़ने की वजह से उन्हें सांस लेने में हुई दिक्कत के बाद एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमर ने बताया कि अब डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत बेहतर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments