Homeझारखंडरांचीरांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन 29 महीने के बाद जेल से...

रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन 29 महीने के बाद जेल से निकले बाहर

रांची : सेना के कब्जे वाली बरियातू की जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में जेल में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को उच्चतम न्यायालय से मिली जमानत के बाद सोमवार को जेल से बाहर निकले। इससे पहले उनकी ओर से ईडी के स्पेशल जज योगेश कुमार की अदालत में मुचलका दाखिल किया गया। साथ ही उच्चतम न्यायालय की ओर से दिए गए शर्तों का पालन करने का भी लिखित आश्वासन दिया गया। आरोपित छवि रंजन की ओर से कोर्ट में एक-एक लाख रुपये के दो जमानतदार दाखिल किए गए। इसके बाद कोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार के जेल अधीक्षक के पास रिलीज ऑर्डर भेज दिया । इसके बाद वह जेल बाहर निकल गये।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तार किए गए छवि रंजन की जमानत याचिका को उच्चतम न्यायालय ने 10 अक्टूबर को स्वीकार कर लिया था। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की अदालत ने छवि रंजन को शर्तों के साथ जमानत प्रदान की थी। उन्हें ईडी ने 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में बंद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments