Homeक्राइममहिला से सोने की चेन झपटी, मॉर्निंग वॉक के दौरान वारदात से...

महिला से सोने की चेन झपटी, मॉर्निंग वॉक के दौरान वारदात से दहशत

पूर्वी सिंहभूम। शहर में चेन स्नैचरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बदमाश ने सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रीना मिश्रा सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक उनके पास पहुंचा। महिला का आरोप है कि बदमाश ने पहले उन्हें थप्पड़ मारा और फिर गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ ही नहीं सकीं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़िता और आसपास के लोगों ने मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, लेकिन आरोपी की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद मामले की सूचना सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के मार्गों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता रीना मिश्रा की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज़ अहमद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधी तक पहुंचने का प्रयास जारी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments