Homeफीचरमनोरंजनरील्स देखनेवालों के लिए खुशखबरी : अब Netflix में मिलेगा 'रील' देखने...

रील्स देखनेवालों के लिए खुशखबरी : अब Netflix में मिलेगा ‘रील’ देखने का ऑप्‍शन

Netflix पर जल्द टिक-टॉक जैसी वीडियो देखने को मिलेंगी। इस महीने कंपनी अपने ऐप में TikTok जैसा एक वर्टिकल वीडियो फीड लॉन्च करने जा रही है। कंटेंट बनाने और रिकमेंडेशन के लिए AI का काफी उपयोग करने की योजना में है। रिपोर्ट के अनुसार, Netflix पिछले साल से ही एक वर्टिकल वीडियो फीड की टेस्टिंग कर रही है। इस शॉर्ट वीडियो फीचर की मदद से यूजर्स को वीडियो पॉडकास्ट के साथ-साथ मौजूदा शो और फिल्मों को सर्च करने में भी मदद मिलेगी। पिछले साल कंपनी ने चैटजीपीटी पावर्ड सर्च फीचर लॉन्च किया था। अब कंपनी AI के इस्तेमाल पर अधिक जोर दे रही है।

दो दशक से चल रहा काम
Techcrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Netflix अप्रैल में अपने ऐप में TikTok जैसा एक वर्टिकल फीड जोड़ने वाली है। Netflix के को-CEO ग्रेगरी पीटर्स ने कंपनी की पहली तिमाही की कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि कंपनी लगभग 2 दशकों से पर्सनलाइजेशन और रिकमेंडेशन के क्षेत्र में काम कर रही है। नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके इसे और बेहतर बनाने की बहुत गुंजाइश है। नए मॉडल पर आधारित रिकमेंडेशन सिस्टम ना केवल मौजूदा पर्सनलाइजेशन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि तेजी से बदलाव करने की सुविधा में सुधार करने का ऑप्शन भी देते हैं। इससे अलग-अलग तरह के कंटेंट के लिए सपोर्ट जोड़ना कहीं ज्यादा आसान हो जाता है।

AI से कंटेंट बनाने की तैयारी
कंपनी के को-CEO टेड सारंडोस का कहना है कि उन्हें लगता है कि AI टूल्स से, कंटेंट बनाने की पूरी प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्‍होंने उम्मीद जताई कि GenAI, कंटेंट को बेहतर बनाएगा। बेहतर टूल्स, बेहतर प्रक्रियाएं, बेहतरीन कला बनाने के लिए एक बेहतरीन कलाकार की जरूरत होती है और AI इसे नहीं बदलेगा। यह कलाकारों को उनके सपने पूरे करने में मदद करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments