Homeअन्तर्राष्ट्रीयमणिपुर के राज्यपाल ने किया विधानसभा सत्र रद्द

मणिपुर के राज्यपाल ने किया विधानसभा सत्र रद्द

इंफाल। राज्यपाल ने बीरेन सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। फिलहा बीरेन सिंह कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 10 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा सत्र रद्द कर दिया। राज्यपाल ने 24 जनवरी को जारी अपने पूर्व आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया था। यह कदम राज्य में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच उठाया गया है। आधिकारिक अधिसूचना में विधानसभा के चालू अधिवेशन को राज्यपाल ने “शून्य और अमान्य” घोषित कर दिया है। बीरेन सिंह, जिन्होंने मणिपुर में अशांत हालात के बीच सरकार चलाई, राजभवन में भाजपा नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। विधानसभा सत्र रद्द होने के साथ ही मणिपुर की राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है, जहां आगे की रणनीति को लेकर राजनीतिक दल मंथन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments