Homeझारखंडपुलिस लाइन में गिरा भारी-भरकम पेड़, चार जवान जख्मी, दो रेफर

पुलिस लाइन में गिरा भारी-भरकम पेड़, चार जवान जख्मी, दो रेफर

पलामू। डालटनगंज पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर मंगलवार की सुबह अंदर से सूख कर कमजोर हो चुका भारी-भरकम पेड़ उखड़ कर गिर गया, जिससे जिला बल के तीन एवं होमगार्ड के एक जवान जख्मी हो गये। एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक कार को भी नुकसान हुआ है। जिला पुलिसबल के दो जवानों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। जख्मी जवानों में जिला पुलिस बल के आरक्षी नित्यानंद महतो एवं जयदेव सिंह व हवलदार इमामुद्दीन, होमगार्ड के जवान नागेन्द्र मिश्रा हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे जिला बल और होमगार्ड के जवान पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर खड़े थे। इसी बीच भारी-भरकम पेड़ उखड़ कर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से जवानों को भागने का मौका नहीं मिला और वे जख्मी हो गए।जवानों के जख्मी होने पर पुलिस लाइन से साथी जवान और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए नित्यानंद महतो एवं जयदेव सिंह को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। एक जिला एवं होमगार्ड जवान का इलाज यहां किया जा रहा है। इलाज शुरू होने के चार घंटे बाद भी होमगार्ड का कोई पदाधिकारी जवान का सुुध लेने के लिए एमआरएमसीएच नहीं पहुंचा था। होमगार्ड जवान कमान लेने के लिए पुलिस लाइन पहुंचा था।उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन के मुख्य द्वारा पर यह पेड़ लंबे समय से खतरे को आमंत्रण दे रहा था। पेड़ को हटाने के लिए पुलिस लाइन की ओर से कई बार वन विभाग को सूचित किया गया लेकिन पेड़ को हटाया नहीं गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments