Homeझारखंडराज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हाई कोर्ट का निर्देश स्वागत योग्य :...

राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हाई कोर्ट का निर्देश स्वागत योग्य : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राज्य में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बंगालादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए, जो स्वागत योग्य है। मरांडी ने कहा कि भाजपा लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सदन से सड़क तक आवाज उठा रही है। आज पूरे प्रदेश में राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण घुसपैठियों को संरक्षण प्राप्त है। उनके सरकारी दस्तावेज बन रहे। मरांडी ने कहा कि स्थिति ऐसी भयावह हो चुकी है कि पूरे संथाल परगना की डेमोग्राफी ही बदल गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासी समाज की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा। लव जिहाद के नाम पर बहन बेटियों से शादी कर जमीन लूटे जा रहे। 1951 से 2011 की जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है और आदिवासी समाज की जनसंख्या घट रही है। मरांडी ने कहा कि हाई कोर्ट ने इस समस्या के समाधान के लिए जो गंभीरता दिखाई है उससे राज्य का बड़ा भला होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्यायालय के निर्देश के आलोक में अविलंब जिलों से रिपोर्ट मांगे और विधि सम्मत कारवाई सुनिश्चित कराए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments