Homeबिहारभोजपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-कंटेनर की टक्कर में तीन की मौत

भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-कंटेनर की टक्कर में तीन की मौत

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बिहिया थाना क्षेत्र के राही लाइन होटल के पास हुआ, जहां स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी पल्लवी सिंह और उनके रिश्तेदार सौरव सिंह के रूप में हुई है। सौरव सिंह सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर स्माइल गांव के निवासी बताए गए हैं। हादसे में घायल सिट्टू सिंह उर्फ कुमार गौरव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है।

भीषण टक्कर से स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे बक्सर से आरा की ओर जा रहे कंटेनर के पीछे चल रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और कंटेनर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments