Homeबिहारबिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल की जांच

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल की जांच

पटना। बिहार विधानसभा को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। इस सूचना के बाद विधानसभा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। विधानसभा परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ आपात बैठक की। जिसमें पूरे मामले की समीक्षा की गई और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि वे इस मामले की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव और बिहार पुलिस के पुलिस महानिदेशक को दें, ताकि विधानसभा परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल जांच कराई जा सके।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर में जांच अभियान चलाया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा।

फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments