Homeझारखंडझारखंड में एक मार्च से हाेगी बारिश

झारखंड में एक मार्च से हाेगी बारिश

रांची। राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में शनिवार को हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर वज्रपात होने की आशंका है।यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते पैदा हो रही है। जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की सम्भावना है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है। वहीं शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 32.5, डालटेनगंज में 33.4, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में इस बदलाव का असर कम देखने को मिलेगा। रांची में इसकी वजह से शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments