रांची। झारखंड भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति से मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश महामंत्री के हस्ताक्षर से जारी सूची में संगठन की जनसंपर्क और मीडिया रणनीति को मजबूत करने के लिए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
योगेन्द्र प्रताप सिंह को मिली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
नई सूची के अनुसार योगेन्द्र प्रताप सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अजय राय, सतीश सिन्हा, मो. तारिक इमरान, नीरज सिंह और सूरज नाथ शाहदेव को मीडिया टीम में शामिल किया गया है। वहीं सोशल मीडिया विभाग में राहुल अवस्थी को संयोजक बनाया गया है, जबकि रजनीश कुमार पाण्डेय, राहुल शाहदेव और प्रिया कसमाली को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता नियुक्त
भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची भी जारी की है। पार्टी ने प्रतुल शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। इसके अलावा प्रदीप सिन्हा, अजय साह, रामाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार सिंह, संदीप वर्मा, आरएन किशोर, रणधीर सिंह, दीनदयाल वर्णवाल, दिनेश विलियम मरांडी, आरती कुजूर, राफिया नाज, अशोक बड़ाइक, के.के. गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह और शोभा यादव को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
