Homeझारखंडइस दिन होगा रांची में झारखंड ओपन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

इस दिन होगा रांची में झारखंड ओपन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

रांची। प्रतियोगिता में पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट, पुशअप्स पुरुष वर्ग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग और महिला ओपन वर्ग में खेला जाएगा। आर्म रेसलिंग केवल पुरुष वर्ग में खेला जाएगा। जीतने वालों को इनाम भी दिया जायेगा। इनाम के तौर पर नकद पुरस्कार पुरुष सीनियर में 10 हजार, जूनियर, सब जूनियर और महिला वर्ग में पांच-पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ प्रो वुल्फ ब्रांड का जूता, ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट, शेकर, टी-शर्ट और भी गिफ्ट हैंपर दिए जायेंगे।
बीस्ट क्लासिक के तत्वावधान में 23 जून को तुपुदाना के ब्लेसिंग्स बैंक्वेट हॉल में झारखंड ओपन पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट, आर्म रेसलिंग और पुशअप्स प्रतियोगिता होगी। इसमें झारखंड के अलावा बाहर के भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर बॉडी बिल्डिंग में आठ बार जीतने वाले मिस्टर झारखंड प्रशांत सिंह, बॉडी बिल्डिंग में पांच बार मिस्टर झारखंड का खिताब जीतने वाले मन्नू रवि, राजीव रंजन, आदिल अख्तर, जीतेंद्र कुमार, जीशु प्रधान, रत्नेश कुमार, अविनाश कुमार, ओंकार मिश्रा, इमाम और आदित्य मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments