Homeअन्तर्राष्ट्रीयकेरल चुनाव रुझान : 10 साल की सत्ता पर संकट… क्या यूडीएफ...

केरल चुनाव रुझान : 10 साल की सत्ता पर संकट… क्या यूडीएफ रचेगा इतिहास?

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस-नीत यूडीएफ पर भरोसा जताया है। यह वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार है, जिसने 10 वर्षों तक शासन किया। यह जीत कांग्रेस, यूडीएफ और राहुल गांधी की है। जिस तरह कांग्रेस ने केरल में एकजुट होकर संघर्ष किया, यदि यही पूरे देश में हो तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि एलडीएफ के दस साल के शासन में रोजगार के अवसर नहीं बने, जिसके कारण युवा राज्य छोड़कर बाहर जा रहे हैं। जनता ने साफ कर दिया कि वह बदलाव चाहती है। कांग्रेस निवेश वापस लाने और राज्य की भलाई के लिए काम करेगी। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि गिनती अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस 100 से अधिक सीटें पार कर चुकी है। अंतिम दौर की गिनती चल रही है। इसके बाद विधायक तिरुवनंतपुरम में बैठक करेंगे और सहयोगी दलों से चर्चा होगी। आगे की प्रक्रिया कांग्रेस हाईकमान तय करेगा। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि हमने शतक पूरा कर लिया है। यह जनता का उपहार है। अब हमें जनता के प्रति जवाबदेह रहना होगा और अपनी गारंटियों को लागू करना होगा। केरल की जनता ने एलडीएफ को करारा जवाब दिया है। इस बीच हरियाणा के पंचकुला में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस कहीं नहीं थी, असम में हम दूसरे स्थान पर थे और वहीं रहेंगे, लेकिन केरल में कांग्रेस ने काम किया है जिसका लाभ मिला। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में केरल में कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments