Homeझारखंडविधानसभा में गुरुजी को दी गई अंतिम विदाई

विधानसभा में गुरुजी को दी गई अंतिम विदाई

रांची। दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य के मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य सोनू, राधाकृष्ण किशोर और ने शामिल रहे। इस दौरान राज्य के सभी विधायक भी मौजूद रहे। विधानसभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन भी रखा गया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी मोराहाबादी स्थित पैतृक आवास पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले दिशोम गुरू की अंतिम यात्रा जब मोरहाबादी स्थित उनके आवास से विधानसभा के लिए निकली, तो फिजां पर वीर शिबू अमर रहे का नारा गूंजने लगा। जैसे-जैसे काफिला विधानसभा की ओर बढ़ता गया, गुरुजी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती गई। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। उनका इस दुनिया से जाना हर किसी को खल रहा है। शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज रामगढ़ जिला के उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा। अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों से नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। खरगे दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर रांची पहुंचेंगे। फिर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 3 बजकर 30 मिनत पर रांची एयरपोर्ट से नेमरा के लिए रवाना होंगे। चार बजे वे नेमरा पहुंचेंगे और गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजकर 20 मिनट पर वे नेमरा से रांची के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को मंगलवार को झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल, मंत्री और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिबू सोरेन को श्रद्दा के फूल अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments