Homeझारखंडजमशेदपुरनिर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया नमन

जमशेदपुर। झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी स्वर्गीय निर्मल महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के बाहर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, निर्मल महतो के परिजन और उनकी पुत्री समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

झारखंड आंदोलन में योगदान को किया याद

वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार और अलग राज्य के आंदोलन को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व, संघर्ष और बलिदान ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी। अलग झारखंड राज्य के लिए उनके योगदान को प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी।

सविता महतो ने कहा कि निर्मल महतो के विचार और उनके बताए रास्ते आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए झारखंड के विकास, जनहित और लोगों के अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प दोहराया।

श्रद्धांजलि सभा में माहौल भावुक रहा। लोगों ने उनकी स्मृतियों को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी मोहन कर्मकार, केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, सागेन पूर्ति, बाबूलाल समेत कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments