Homeराष्ट्रीयअतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, लाठीचार्ज में कई घायल

अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, लाठीचार्ज में कई घायल

कोलकाता : जादवपुर रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रविवार रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। बुलडोज़र कार्रवाई का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

विरोध के बीच पुलिस कार्रवाई

212 बस स्टैंड इलाके में कथित अवैध कब्जे हटाने पहुंची टीम का स्थानीय दुकानदारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना पुनर्वास व्यवस्था के अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया।

माकपा नेता सृजन भट्टाचार्य हिरासत में

विरोध प्रदर्शन के दौरान माकपा नेता सृजन भट्टाचार्य को कई समर्थकों के साथ हिरासत में लिया गया। वहीं लाठीचार्ज में नाट्यकर्मी जयराज भट्टाचार्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments