Homeझारखंडझामुमो में शामिल हुईं अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं

झामुमो में शामिल हुईं अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में रांची की कई महिलाओं ने सोमवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी में शामिल होनेवालों में रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी सहित अन्य का नाम शामिल है। इस अवसर पर पार्टी के रांची जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया और प्रदीप मिर्धा सहित झामुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए संकल्प दिलाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments