Homeझारखंडमंत्री हफीजुल हसन पारस में भर्ती

मंत्री हफीजुल हसन पारस में भर्ती

रांची। मंत्री हफीजुल हसन का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पारस अस्पताल पहुंचे हैं। इसके अलावा मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव सहित अन्य मंत्री और विधायक भी अस्पताल गए हैं। उल्लेखनीय है कि हफीजुल अंसारी ने जुलाई में ही दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी कराई थी। 8 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्पताल पहुंचकर मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें रांची के पारस अस्पताल में गुरुवार को भर्ती किया गया है। मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments