Homeझारखंडविधायक ने अर्जुनेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

विधायक ने अर्जुनेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

खूंटी। तोरपा के विधायक काचे मुंडा ने रविवार को रनिया प्रखंड के सोदे गांव स्थित श्री अर्जुनेश्वर धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना की और लोगों की खुशहाली की कामना की। बाद में उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण एलइडी के माध्यम से देखा। मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण करने से हम सभी को बहुत प्रेरणा मिलती है कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने ग्रामीण जनता के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कोचे मुंडा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के निराकरण का हर संभव प्रयास कया जायेगा। उन्होंने लोगो से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे पुनः राज्य में भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करें ताकि राज्य का सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना, कृष्णा सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments