HomeBlogमोतिहारी नगर निगम स्थायी सशक्त समिति सदस्य निर्विरोध हुए निर्वाचित

मोतिहारी नगर निगम स्थायी सशक्त समिति सदस्य निर्विरोध हुए निर्वाचित

निर्वाचित सदस्यों को महापौर ने दी बधाई

मोतिहारी।

नगर निगम मोतिहारी की महापौर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में स्थायी सशक्त समिति के सभी सदस्यों का आज निर्विरोध निर्वाचन होने पर नगर निगम कर्मियों व पार्षदों में उत्साह का माहौल दिखा। वहीं नव निर्वाचित स्थायी सशक्त समिति सदस्यों को महापौर प्रीति कुमारी एवं उप महापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद ने हार्दिक बधाई देते हुए उनका स्वागत किया ं।
महापौर प्रीति कुमारी ने कहा कि आप सभी जनप्रतिनिधियों का यह निर्विरोध चयन लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी समन्वय एवं नगर निगम के विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि समिति के सभी सदस्य नगर हित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा को नई दिशा प्रदान करेंगे।
नगर निगम परिवार की ओर से आप सभी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments